शराब के नशे में दो युवकों ने किया दोस्त की बीवी से रेप, विरोध करने पर पति की हत्या की
शराब के नशे में दो युवकों ने किया दोस्त की बीवी से रेप, विरोध करने पर पति की हत्या की दिवाली के अगले दिन मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक खौफनाक वारदात हुआ. पहले आरोपियों ने महिला के साथ रेप किया फिर उसके पति की हत्या कर दी. आरोपियों की तलाश की जा रही है. पीड़िता के घर में पति के साथ शराब पी रहे थे आरोपी विरोध करने पर पति की गला दबाकर हत्या कर दी गई वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हुए दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक खौफनाक वारदात हुआ है. पहले आरोपियों ने महिला के साथ रेप किया फिर उसके पति की हत्या कर दी. घटना लटेरी इलाके के थाना मुरवास के आलमपुर गांव की है जहां खेतों पर बने टपरों में रहने वाली एक महिला के साथ आरोपियों ने बलात्कार करने के बाद उसके पति को मौत के घाट उतार दिया. दिवाली के अगले दिन इस पूरी घटना को दो आरोपी युव...